अंडाल में तृणमूल में दो फाड़, अंतर्कलह गहराया
बंगाल मिरर, सोनू, अंडाल : पिछले सप्ताह अंडाल ब्लॉक के उखड़ा सामुदायिक भवन में आयोजित टीएमसी की कर्मी सभा से पहले टीएमसी जिला अध्यक्ष के सामने पंचायत सदस्य आशीष भट्टाचार्य, तृणमूल नेता संध्या धीवर, रीता देवी सिंह के साथ कई टीएमसी कर्मियों ने ब्लॉक अध्यक्ष कालोबरण मंडल पर पार्टी में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की थी। वहीं इसके पहले उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्टर भी लगाये गये थे। अब तृणमूल के दो गुट खुल कर आमने सामने आ गए है। कालोबरण मंडल के समर्थन में 17 सितंबर को जिला परिषद सदस्य विष्णुदेव नोनिया एवं 23 सितंबर को खान्द्रा ग्राम पंचायत के प्रधान श्यामल अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कालोबरण मंडल का बचाव किया था। इन्होंने कालोबरण मंडल पर लगे सभी आरोपों को एक साजिश करार दिया था।




इसके बाद शुक्रवार को खान्द्रा अंचल सभापति आशीष भट्टाचार्य ने एक कार्यक्रम के जरिए कालोबरण मंडल का विरोध किया। उन्होंने बताया कि किसी बड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हमें सूचना नहीं दी जाती। ब्लॉक सभापति संगठन को दो भागों में विभाजित कर रहे है। चुनाव के वक्त हमारे मेहनत का परिणाम है कि खान्द्रा अंचल में टीएमसी में 174 वोटों से बढ़त पाई है। हमारी मेहनत के बावजूद ब्लॉक अध्यक्ष बीजेपी एवं से सीपीएम छोड़कर आए हुए लोगों को प्राथमिकता देते हुए संगठन में फूट डालने की कोशिश कर रहे है। कहा कि शुभेंदु अधिकारी के पार्टी त्यागने के बाद खुद कालोबरण मंडल संगठन त्यागने की बात कहते फिर रहे थे हम लोगों ने उन्हें टीएमसी की जीत का आश्वासन देकर पार्टी में बनाए रखा।
उन्होंने खान्द्रा ग्राम पंचायत के प्रधान श्यामल अधिकारी पर भी पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्तता के आरोप लगाए। कहा प्रधान सिर्फ कागज पर प्रगति कार्य के दावे पेश करते है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रधान की मिलीभगत से कोई भी टेंडर सिर्फ पंचायत सदस्य के करीबियों को दिया जा रहा है। एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट जो एक की एक सरकारी पद पर विराजमान है ऐसे लोगों को सरकारी काम कराने का दायित्व सौंपा जा रहा है।पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में कहीं भी किसी योजना का बोर्ड नहीं लगा है क्योंकि योजनाओं के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया है। इन सब बातों का विरोध करने पर हमें पार्टी से निष्कासित करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन सब मामलों को लेकर उन्होंने पार्टी शेष नेतृत्व के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशों पर चलती है, हम सब भी मुख्यमंत्री की आदर्श को मानकर कार्य करते है। अगर कोई कर्मी संगठन विरोधी कार्य करता है तो हमें इसके खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है।
त्यौहारों के समय साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश, हर बोरो में खुलेगा कंट्रोल रूम
जामुड़िया गांव में भोज खाने आए दामाद पर हमला, इलाका बना रणक्षेत्र, तनाव