KULTI-BARAKAR

हथियार तस्करी मामले की जांच को एसटीएफ पहुंची बराकर

बीते वर्ष नियामतपुर में एसटीएफ ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया था भंडाफोड़

बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर) एवं साबिर अली, कुल्टी :  आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाली कुल्टी थाना के बराकर पुलिस फाड़ी को बीते दिन गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र बराकर पुल के समीप बंगाल पुलिस के नाका चेकिंग के दौरान आस मोहमद उर्फ बबलू नामक एक व्यक्ति को झारखण्ड नंबर एक मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया था।

झारखंड सीमा नाका पर तैनात सीपीवीएफ के जवानों ने जांच के लिए उसे रोका। मोटरसाइकल व उक्त ब्यक्ति के जाँच के दौरान बराकर पुलिस को आश मोहम्मद उर्फ बबलू के पास से  25 पीस 7 एमएम पिस्टल व 46 मैगजीन बरामद किया गया। जिसके बाद उसे पकड़कर बराकर पुलिस फाड़ी ले गई। जहाँ पुलिस को बबलू से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ हाँथ लगी है। जो जानकारियां बबलू के एक बड़े गिरोह व नेटवर्क के तरफ इशारा करती है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को आश मोहम्मद उर्फ बबलू को आसनसोल कोर्ट में पेश कर 10 दिनों के रिमांड पर ले लिया है।

पुलिस इस दौरान बबलू के फैले तमाम नेटवर्क व उसके अड्डों का पर्दाफाश कर उससे जुड़े कई चेहरों को बेनकाब करना चाहती है। यही कारण है की आज शनिवार को कोलकाता से एसटीएफ की टीम पाँच सदस्ययी टीम बराकर पुलिस फाड़ी पहुँची है। बराकर फाड़ी के पश्चात एसटीएफ की टीम कुल्टी थाना चली गई। जो बबलू के द्वारा दिए गए बयानों पर व उसके निशानदेही पर छापेमारी करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से यह पता चला है की अंतरराज्य हथियार तस्करी मामले में कोलकाता एसटीएफ के नेतृत्व में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट बहुत जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!