ASANSOL

NCWA11 जल्द करने की मांग, CMPDIL विनिवेश के खिलाफ बीएमएस करेगी आन्दोलन

बंगाल मिरर, आसनसोल :  कोल इंडिया (CIL) के दो लाख कामगारों के लिए NCWA 11 जल्द करने की मांग, CMPDIL विनिवेश के खिलाफ बीएमएस (BMS) का आन्दोलन. सीएमपीडीआईएल के विनिवेश किये जाने के खिलाफ  तथा 11 वें वेतन समझौता के लिए जल्द जेबीसीसीआई बैठक  बुलाने की मांग को लेकर बीएमएस के महामंत्री सुधीर घुरडे ने कोल इंडिया सीएमडी को पत्र लिखकर विरोध जताया तथा आन्दोलन की घोषणा की।

 सुरेश घुरडे के हवाले से जयनाथ चौबे ने बताया कि कोयला मंत्री ने आश्वस्त किया था कि कोल इंडिया का अब विनिवेश नहीं किया जायेगा। इसके बाद भी सीएमपीडीआइएल का विनिवेश किया जा रहा है। वहीं 17 जुलाई को कोलकाता में कोयला वेतन समझौता 11 के लिए हुए जेबीसीसीआई की बैठक में कहा गया था कि सितंबर में बैठक की जायेगी। लेकिन अक्टूबर आ गया कोई बैठक नहीं की गई। इससे श्रमिकों में आक्रोश बढ़ रहा है। इसलिए बीएमएस 5 से 7 अक्टूबर तक सभी इकाईयों में सभा कर विरोध प्रकट करेगी। वहीं 8 अक्टूबर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों पर धरना दिया  जायेगा। 

NCWA- 11 के लिए श्रमिक संगठनों ने चार्टर डिमांड तैयार किया

NCWA XI JBCCI पहली बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया

CIL BONUS : पर फैसला 4 को, यूनियनों ने मांगा 1 लाख

https://amzn.to/3uvaKdH

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *