ASANSOL

Flood In Asansol : निगम इलाके में ही ढाई हजार घर क्षतिग्रस्त, मिलेगा मुआवजा

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में आए बाढ़ ( flood In Asansol) के कारण आसनसोल नगरनिगम इलाके में ही करीब ढाई हजार घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।  नगरनिगम मुख्यालय में बाढ़ के असर को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, निगमायुक्त सह एडीडीए सीईओ नितिन सिंघानिया, वाइस चेयरपर्सन डा. अमिताभ बसु, सदस्य श्याम चंद्रशेखर कुंडू, सोरेन, मीर हासिम, दिव्येंदु भगत, निगम सचिव तापस मंडल, वित्त अधिकारी सुकांत दत्ता आदि मौजूद थे।

Flood In Asansol


 आसनसोल नगरनिगम आयुक्त सह एडीडीए सीईओ नितिन सिंघानिया ने कहा कि आसनसोल में आए बाढ़ के कारण आसनसोल नगरनिगम इलाके में ही Flood In Asansol करीब ढाई हजार घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।इसमें 650 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 1800 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। सभी को मुआवजा दिया जाएगा। नगरनिगम ने 15 हजार लोगों को भोजन पहुंचाया है।  अभी भी 106 वार्डों के प्रभावित इलाकों में 39 कैंप चल रहे हैं। काली पहाड़ी में तीन कैंप चल रहे हैं। 
 उन्होंने कहा कि दो दिनों की भारी बारिश में जो भी नुकसान हुआ है। हमलोग उससे निपटने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। नगरनिगम की पूरी टीम इसमें जुटी है। लोगों को हर तरह से नगरनिगम द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है।


राहत की खबर डैम से कम हुआ पानी छोड़ना, आज सीएम का हवाई दौरा

Amazon Great Indian Festival 2021 : कल से, खरीदारी पर छूट की बौछार, प्राइम मेम्बर्स को आज रात 12 से

Asansol बाजार का मंत्रियों ने किया दौरा, प्रभावित व्यापारियों से मिले 

डिसरगढ़ में अवैध आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त