ASANSOL

संकट में लोगों का दर्द बांटने आगे आये समाजसेवी कृष्णा प्रसाद

बंगाल मिरर, रेलपार : आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कल्ला, आरसीआई समेत आसपास के इलाकों में बाढ़  पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने मदद का हाथ बढ़ाया। वह संकट में लोगों की मदद के लिए आगे आयें।   उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जो भी संपन्न हैं, उनका दायित्व बनता है कि जरूरतमंदों की मदद करें। बारिश ने काफी तबाही मचाई है।

 शिल्पांचलवासियों ने आज तक कभी ऐसी भयावह बारिश नहीं देखी थी। बारिश के कारण लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं, सामान नष्ट हो गये हैं। हमलोग उनका सबकुछ फिर पहले जैसा नहीं कर सकते, लेकिन संकट में उनके साथ खड़े होकर वर्तमान परिस्थिति में उनका दर्द बांट सकते हैं।  उन्होंने कहा कि नौ अक्टूबर को महादान एवं कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। वहां भी हजारों लोगों को खाद्य सामग्री, साड़ी आदि दिया जायेगा।इस दौरान टीएमसी नेता अरूप मंडल,  राजीव कुशवाहा, राजा कुशवाहा ,  संदीप पांडेय, सन्नी कुशवाहा, पंकज कुशवाहा आदि मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *