विश्व बांग्ला शारद सम्मान की हुई घोषणा, डीएम ने दिया पुरस्कार
आसनसोल के 1 और दुर्गापुर के 2 को मिला श्रेष्ठ पूजा का अवार्ड
बंगाल मिरर, आसनसोल। पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा समितियों के उत्साहवर्ध के लिए उनके द्वारा तैयार किये गए पंडाल, सजावट, दुर्गा प्रतिमा, व्यवस्था आदि को ध्यान में रखते हुए सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष 2021 के लिए विश्व बंगला शरद सम्मान की घोषणा करते हुए जिले में आयोजित विभिन्न पूजा कमिटियो को पुरस्कृत किया गया। पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन द्वारा विश्व बांगला शरद सम्मान-2021 की घोषणा सोमवार को एडीडीए कांफ्रेंस हॉल में जिला शासक एस अरुण कुमार ने की। मौके पर एडीएम डा. अभिजित सेवाले मौजूद थे। जिला शासक श्री कुमार ने बारी-बारी से श्रेष्ठ पूजा, सेरा प्रतिमा, श्रेष्ठ मंडप और कोविड व्यवस्था में बेहतर करने वाले कमिटियो के नाम घोषित किये। इस दौरान दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन आदि पूजा कमिटियो को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला शासक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।




पुरुस्कृत पूजा समितियों के नाम
श्रेष्ठ पूजा : कल्यानपुर के सेक्टर दुर्गापूजा कमिटी (आसनसोल), बुद्ध बिहार सर्वोजनिन दुर्गोत्सव सम्मलेनी (दुर्गापुर), मार्कोनी दक्षिण पल्ली सर्वोजनिन दुर्गापूजा कमिटी (दुर्गापुर).
श्रेष्ठ प्रतिमा : कोर्ट रोड पूजा कमिटी (आसनसोल), आसनसोल रविन्द्र नगर उन्नयन समिति (आसनसोल), चतुरंग पूजा कमिटी (दुर्गापुर).
श्रेष्ठ मंडप : एरिया 6 दुर्गोत्सव कमिटी चित्तरंजन (आसनसोल), कल्यानपुर आदि पूजा (आसनसोल), फुलझोर सर्वोजनिन दुर्गापूजा कमिटी (दुर्गापुर), अपकार गार्डन दुर्गापूजा कमिटी (आसनसोल).
श्रेष्ठ कोविड स्वास्थ्य विधि : नव विकास (आसनसोल), धन्दाबाद पूर्वांचल सर्वोजनिन (दुर्गापुर), उर्वशी सर्वोजनिन दुर्गोत्सव कमिटी (दुर्गापुर).