ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

DOUBLE MURDER : ससुराल में दो की हत्या का आरोप दामाद पर, पिटाई, गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल: DOUBLE MURDER : ससुराल में दो की हत्या का आरोप दामाद पर, पिटाई, गिरफ्तार। आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत बाराबनी प्रखंड के नूनी गांव बाउरी पाड़ा में दामाद पर ससुराल में दो लोगों की हत्या करने का आरोप लगा। आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

मृतकों की पहचान बुधन बाउरी और अशोक बाउरी के रूप में हुई है ।बताया जाता है कि उनके दामाद ने ही उनकी हत्या कर दी इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है । आरोपी दामाद हारू बाउरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है बताया जाता है कि उसने एक को गमछे से गला घोटकर तथा एक को पानी में डूबा कर मारा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *