ASANSOL-BURNPUR

SAIL NEWS PAY REVISION : अधिकारियों और कर्मियों की दिवाली होगी बंपर ! आज खाते में आएगी एरियर की राशि !

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: (SAIL NEWS PAY REVISION ) : 55 हजार इस्पात कर्मियों और हजारों अधिकारियों की दिवाली होगी बंपर। विवादों के बीच स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के कर्मियों के 58 महीने से लंबित वेतन समझौता पर मुहर लगने के बाद आज 55000 कर्मियों के बीच अप्रैल 2020 से लेकर अब तक के बकाया एरियर का भुगतान किया जाना है। वेतन समझौते के एमओयू पर तीन यूनियनों और प्रबंधन के हस्ताक्षर के बाद इसे सेल की बोर्ड बैठक में भी मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन कल शाम तक इस्पात मंत्रालय से इसे मंजूरी नहीं मिली थी । आज मंजूरी मिलने का अनुमान है मंजूरी मिलने के साथ ही राशि कर्मियों और अधिकारियों के खाते में भेजने की भी तैयारी है।

SAIL NEWS PAY REVISION

एमओयू साइन होने के बाद ही यूनियन नेताओं ने कहा था कि 3 नवंबर तक यानी कि दिवाली से पहले कर्मियों के खाते में अप्रैल 2020 से बकाया एरियर की राशि भेज दिए जाएंगे। यूनियन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेल के एस वन ( S-1) से लेकर S11 ग्रेड के कर्मियों को न्यूनतम 80 हजार और अधिकतम ढाई लाख के एरियर का भुगतान होगा। इसमें मामूली अंतर हो सकता है . यूनियन नेताओं द्वारा संभावित कैलकुलेशन के आधार पर राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है ।आज एरियर की राशि खाते में घुसते ही कर्मियों के लिए दिवाली की खुशी दोगुनी हो जाएगी कर्मी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके खाते में एरियर की राशि का भुगतान हो।

(SAIL NEWS PAY REVISION ) बीते 21 और 22 अक्टूबर को नई दिल्ली के अशोका होटल में हुए बैठक में दो यूनियनों के विरोध के बावजूद बहुमत यानी कि 3 यूनियन के वेतन समझौते के समर्थन में होने के कारण प्रबंधन ने इसे मंजूर कर लिया उल्लेखनीय है कि कर्मी पहले 15 फीसदी एमजीबी 35 फीसदी वेरिएबल पर्क्स और नौ फिर भी पेंशन फंड में योगदान की मांग कर रहे थे। जबकि समझौता 13 फ़ीसदी एमजीबी और 26.5 फ़ीसदी वेरिएबल पर्क्स पर हुआ है। जबकि पेंशन फंड एचआरए 2017 से बकाया एरियर और अन्य मुद्दों को लेकर सब कमेटी गठन करने का आश्वासन दिया गया है जिसमें प्रत्येक यूनियन के 2 प्रतिनिधि रहेंगे।

पर्क्स भुगतान में अंतर को लेकर कर्मी उठा रहे सवाल

अधिकारियों को 1 अप्रैल 20 से पर्स अफसरों के तर्ज पर 35 प्रतिशत पक्स की डिमांड रखी थी लेकिन चर्चा लंबा खींचने के कारण उन्हें 26 .5 प्रतिशत पक्र्क्स पर समझौता करना पड़ा । इससे पहले बेसिक का 6 प्रतिशत वेरिएबल पर्क्स के साथ 3184 से लेकर 4574 रुपए तक फिक्स भत्ता मिलता था , जो मूल वेतन का 15 से 24 प्रतिशत होता था । अधिकारियों को एक अप्रैल 2020 से पर्क्स का भुगतान मिलेगा ।

बकाया एरियर्स भुगतान के लिए यूनियनों को करना होगा संघर्ष अभी से बैठकें हो गई शुरू कर्मियों का कहना है कि 39 महीने का एरियर्स भुगतान के लिए यूनियनों को सामने आना होगा । उन्होंने इसके लिए अफसरों के संगठन सेफी का हवाला भी दिया । कर्मियों का कहना है कि जब अफसरों के 2007 के 11 महीने के बकाया पर्क्स भुगतान के लिए सेफी कोर्ट जा सकती है तो यूनियनों को भी कर्मियों के हक के एरियर्स भुगतान के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा ।।

वहीं दूसरी और वेतन समझौते से नाराज आक्रोशित कर्मी कोर्ट जाने का भी मांग कर रहे हैं सोशल मीडिया पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है कि वेतन समझौते के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाए अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कर्मी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही इसे लेकर भड़ास निकालते हैं या वास्तव में कोर्ट जाने जाते हैं

(SAIL NEWS PAY REVISION ) कर्मियों का 18 महीने का एरियर S-1 78,895, S-2 84,651 रुपये S3-92,337 रुपये, S4-110,500 रुपये, एस -5 115,900 रुपये एस -6 136,200 रुपये एस -7 152,268 रुपये एस -8 165,380 रुपये एस -9 1,83,100 रुपये एस -10 2,08,491 रुपये एस -11 2,48,168 800 ( नोट : यह एरियर की राशि 01 अप्रैल 2020 से अक्टूबर 2021 तक की संभावित है . )

https://bengalmirrorthinkpositive.com/2021/11/01/sail-pay-revision-news-अधिकारी-मस्त-कर्मचारी/

SAIL का PAT 4304 करोड़, Pay Revision पर मुहर

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

One thought on “SAIL NEWS PAY REVISION : अधिकारियों और कर्मियों की दिवाली होगी बंपर ! आज खाते में आएगी एरियर की राशि !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!