ASANSOL

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने शिल्पांचलवासियों को प्रभु छठ घाट पर किया आमंत्रित

बंगाल मिरर, आसनसोल : ली क्लब द्वारा विशिष्ट समाजसेवी एवं क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में कल्ला स्थित प्रभु छठ घाट पर आस्था के महापर्व छठ की भव्य तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कृष्णा प्रसाद ने शिल्पांचलवासियों को इस महापर्व में घाट पर आमंत्रित किया है। वह विशिष्ट लोगों के पास जाकर खुद आमंत्रित कर रहे है। कृष्णा प्रसाद ने राज्य के कानून  एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक, डीआरएम परमानंद शर्मा से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र दिया।

विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने  कहा कि बीते 44 वर्ष से ली क्लब प्रभु छठघाट पर सेवा दे रहा है। लेकिन इस बार ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है। इसलिए तमाम शिल्पांचलवासियों से आग्रह है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी  बने। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनायें। 

Krishna Prasad अनोखे संकल्प को पूरा करने के लिए पहुंचे देवभूमि

Krishna Prasad के नेतृत्व में प्रभु छठ घाट पर ली क्लब जुटा तैयारियों में 

Asansol को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाये, दीदी मां दुर्गा, मोदी जी भगवान शंकर का स्वरूप : कृष्णा प्रसाद 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *