ASANSOLKULTI-BARAKAR

Barakar में अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम, मचा हड़कंप

बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर : ( Asansol Barakar News Today ) आसनसोल नगरनिगम द्वारा बराकर के विभिन्न हिस्सों में अवैध कब्जेदारों को अल्टीमेटम दिया गया। नगरनिगम बोर्ड सद्स्य चंद्रशेखर कुंडू के नेतृत्व में निगम के अभियंता एवं सैनिटेशन विभाग की टीम ने इलाके का दौरा कर माइकिंग किया। इसके बाद से इलाके में अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। बराकर के नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। रविवार तक उन्हें खुद सुव्यवस्थित करने को कहा गया है, अन्यथा नगरनिगम खुद कार्रवाई करेगा।

अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम

नगरनिगम बोर्ड सदस्य चंद्रशेखर कुंडू ने कहा  कि बराकर के नागरिकों से  लगातार शिकायतें मिल रही थी कि विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं है। उन्होंने लोग व्यापार करे ठीक है, लेकिन जनता की सुविधाओं को भी देखना होगा। चंद लोगों के कारण हजारों लोगों को परेशानी में नहीं डाला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *