ASANSOL

Asansol Durgapur में अवैध रूप से ग्राउंड वाटर लिफ्ट करनेवालों पर कार्रवाई का निर्देश

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : (Asansol Durgapur News)  शिल्पांचल में  अवैध रूप से ग्राउंड वाटर लिफ्ट (भू-जल दोहन) करने वालों पर कार्रवाई करने व सरकारी आय बढ़ाने के लिए वार एडीडीए के सभाकक्ष में अतिरिक्त जिला अधिकारी (सामान्य) डॉ अभिजीत शेवाले की अध्यक्षता में कल एक बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एडीएम ने निर्देश दिया कि जिले में जहां-जहां लोगों ने अवैध रूप से ग्राउंड वाटर लिफ्ट कर रहे हैं, वहां छापामारी कर कड़ी कार्रवाई करें। 

 ग्राउंड वाटर लिफ्ट


गौरतलब है कि भू-जल निकलाने के लिए जियोलॉजी विभाग और सिंचाई विभाग से स्वीकृति लेनी पड़ती है। इसके लिए सरकार को शुल्क देना होता है। लोग शुल्क देने व अन्य कारणों से बचने के लिए चोरी छिपे ग्राउंड वाटर लिफ्ट करते हैं, जिसके कारण सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने अधिकारियों को इसकी स्वीकृति देने के पूर्व सरकारी गाइड लाइन के तहत सही तरीके से जांच करने का आदेश जारी किया। जिले में 16 लोगों ने ग्राउंड वाटर लिफ्ट करने के लिए आवेदन दिया था, जिसमें एक व्यक्ति के आवेदन को रद्द कर सभी 15 आवेदनों को जांच के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। मौके पर सिंचाई विभाग, जियोलॉजी विभाग के अधिकारी, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष, आसनसोल नगर निगम तथा दुर्गापुर नगर निगम के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सूत्रों का कहना है कि विभिन्न पानी का कारोबार करनेवालों की जांच की जायेगी। 

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *