KULTI-BARAKARधर्म-अध्यात्म

गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर नियामतपुर में प्रभात फेरी

बंगाल मिरर, साबिर अली, नियामतपुर। पूरे विश्व में गुरु नानक साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसके तहत नियामतपुर में भी हर साल की तरह इस साल भी प्रभात फेरी गुरुवार की सुबह में निकाली गई। जिसका समापन मिति 17 11 2021 को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। ज्ञात हो कि पिछले 6 दिनों से नियामतपुर सिख संगत की तरफ से प्रभात कीर्तन सुबह 5:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक निकाला गया। जिसमें बड़े बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग एकत्रित होकर गुरबाणी कीर्तन किये।

गुरविंदर सिंह ने बताया गुरु नानक साहब जी ने सभी को उपदेश दिया था अगर परमात्मा को पाना है तो कर्म अच्छे रखने होंगे। इंसान अपने शुभ कर्मों से पहचाना जाता है ना कि अपने धर्म और जाति से, गुरु नानक देव जी ने छोटी जाति के लोगों को भी अपने गले लगाया और जात पात की सोच से भारत को निजात दिलाने की गुरु नानक साहिब जी ने भारत के कोने-कोने में तथा भारत के आलावा और भी बहुत सारे देशों में भ्रमण कर के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया ।उन्होंने सामाजिक व्यवस्था के साथ राजनैतिक आचरण पर बल दिया। उन्होंने चार बड़ी यात्राएं कीं। गुरु नानक जी ने धर्म के ठेकेदारों द्वारा फैलाए गए भ्रम जाल एवं कर्मकांडों का डट कर विरोध किया। गुरु नानक साहिब जी की धर्म प्रचार की नींव तीन बातों पर आधारित थी। नाम जपना, किरत करना तथा बांट कर खाना।  


 इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरदार दलजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार अवतार सिंह, सरदार रघुवीर सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जसवंत सिंह का विशेष योगदान रहा। आज के इस विशेष कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट लोग भी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया जिसमें प्रमुख रुप से गुरमीत सिंह (आसनसोल), सरदार सोहन सिंह (अध्यक्ष चिनाकुड़ी गुरुद्वारा), तारु घाटी, सुभाष दुकानिया, निर्मल गुप्ता मद्धेशिया, अशोक सिंह, कमरुज्जमा खान समेत समाज के गणमान्य व्यक्ति गण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *