ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Asansol के AMAZON गोदाम में बंदूक की नोक पर लूट, लाखों की लूट

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस को डकैतों ने दोहरी चुनौती देते हुए शुक्रवार रात करीब 9 बजे बन्दूक के नोक पर डैकती का अंजाम दिया है। डकैतों ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर थाना के अंतर्गत इलाके में स्थित कन्यापुर एडीडीए इंडस्ट्री हाफ मैं एमेजॉन के दफ्तर के कैश काउंटर से दो लाख 13 हजार तीन सौ 12 रुपए कैश लूटकर फरार हो गए हैं।

घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी

एमेजॉन के कर्मचारि अनूप दास ने बताया के उनके गोडाउन में करीब 6 लोग कार्य कर रहे थे तभी अचानक से हथियारों से लैस तीन नकाबपोश लोग गोडाउन में घुस गए और एमेजॉन कार्यालय के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में एमेजॉन कार्यालय के एक स्टाफ बुरी तरह घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

तोड़फोड़ क्या हुआ कंप्यूटर देखते हुए पुलिस अधिकारी

वहीं घटना की खबर सुन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी वेस्ट अभिषेक मोदी, एडीसीपी डीडी सोमदीप सेनगुप्ता, एसीपी सेंट्रल मानवेन्द्र दास सहित कमिश्नरेट के खुफिया विभाग, आसनसोल ऊतर थाना, कन्यापुर पुलिस फाड़ी, पहुँच गई। और मामले की छानबीन में जुट गई। डीसी अभिषेक मोदी ने कहा के मामले की जाँच चल रही है। जल्द ही डकैती को अंजाम देने वाले डकैत पुलिस के गिरफ्त में होंगे। पूरे जिले में नाकाबंदी कर दिया गया है जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा अब देखना यह है कब तक यह पकड़ा जाते हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!