COVID 19HealthLatestNational

ओमिक्रोन : 14 राज्यों में दस्तक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को किया आगाह, दी सलाह

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को रात्रि कर्फ्यू सहित अन्य पाबंदियों को लागू करने की सलाह दी है।

14 राज्यों में दस्तक

उल्लेखनीय है कि ओमिक्रोन का संक्रमण केरल से लेकर जम्मू कश्मीर सहित 14 राज्यों में दस्तक दे चुका है। देश में अब तक ओमिक्रोन के दो सौ से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अकेले दिल्ली में ओमिक्रोन के अब तक 54 मामले सामने आये हैं।

জেলাতে করোনার প্রকোপ

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने किया आगाह

इसी के मद्देनजर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर ओमिक्रोन के प्रति आगाह करते हुए कुछ हिदायतें भी दी हैं। भूषण ने अपने पत्र में लिखा कि ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर पर सख्त व त्वरित रोकथाम कार्रवाई की करने के निर्णय लेने की सलाह दी है।

पत्र में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अपनी सीमा में आने से पहले ही संक्रमण रोकने के उपाय करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू, भीड़ जुटने पर रोक, ऑफिस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी पाबंदियों को अमल में लाने की सलाह दी है।

COVID-19 : देशभर में COVID-19 : देशभर में 17.73 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है।कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था।

टीकाकरण की रफ्तार तेज

टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है।इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है,ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है।टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 147 करोड़ से अधिक (1,47,05,13,635) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

टीके की खुराकें

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 17.73 करोड़ से अधिक (17,73,03,916) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!