PoliticsWest Bengal

BJP BENGAL के 42 जिला अध्यक्षों, प्रभारियों, विभाग संयोजकों और जोन प्रभारियों की भी सूची जारी

बंगाल मिरर, कोलकाता : BJP BENGAL के 42 जिला अध्यक्षों की घोषणा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कमेटी पुनर्गठन के बाद अब जिला अध्यक्षों के भी घोषणा कर दी गई है राज्य के 42 सांगठनिक जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सूची जारी की है। यही नहीं भाजपा के सांगठनिक प्रारूप में व्यापक फेरबदल किया गया है। भाजपा में जिलाध्यक्षों के साथ ही जिला प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। वहीं विभिन्न जिलों को लेकर विभाग गठन किया गया है। उन विभागों के संयोजक नियुक्त किये गये हैं। वहीं विभागों को लेकर जोन बनाये गये हैं। जोन के संयोजक भी नियुक्त किये गये हैं। 

Asansol के इन नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


आसनसोल सांगठनिक जिले के कई नेताओं को महत्वपूर्ण पद मिले है। पार्टी में कृष्णेंदु मुखर्जी का कद बढ़ा है। उन्हें बीरभूम जिले का प्रभारी नियुक्त किये जाने के साथ ही अशोक डिंडा के साथ उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले का संयोजक का दायित्व दिया गया है। विधायक लखन घोरूई को बर्द्धमान विभाग का संयोजक बनाया गया है। विधायक अग्निमित्रा पाल को कोलकाता एवं दक्षिण 24 परगना जोन का संयोजक बनाया गया है। निर्मल कर्मकार को सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ पुरुलिया और बर्द्धमान का संयोजक बनाया गया है। वहीं विधायक डा. अजय पोद्दार को पुरुलिया जिला प्रभारी बनाया गया है। 

देखें BJP BENGAL  भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची

BJP BENGAL  भाजपा जिला प्रभारी की सूची

BJP BENGAL 

BJP BENGAL  भाजपा विभाग संयोजकों की सूची

भाजपा जोन प्रभारियों की सूची

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *