Asansol छेड़खानी की घटना को लेकर तनाव, आरोपी गिरफ्तार
बंगाल मिरर, आसनसोल : बुधवार की सुबह आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत आसनसोल बाजार के पद्दो तालाब इलाके में छेड़खानी की घटना को लेकर तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित को पकड़कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक ने स्थानीय एक युवती के साथ छेड़खानी की।
युवती द्वारा इसका विरोध कर शोर मचाया गया। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।