ASANSOL

BJP चुनाव कार्यालय का वार्ड 15 में उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 स्थित पालशडिहा माझीपाड़ा में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को किया गया । इस मौके पर पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी, भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी, वार्ड 15 के भाजपा प्रत्याशी आदर्श शर्मा आदि उपस्थित थे। भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जीतेन्द्र तिवारी ने किया।


उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य हैं कि वार्ड 15 के निवासियों के समस्याओं को आगामी दिनों में हल करने में भाजपा उमीदवार अपनी भूमिका निभा पाए। उन्होंने कहा कि वार्ड 15 में बहुत से इलाके ऐसे हैं जहाँ निगम के द्वारा विकास नही हो पाया हैं। जिसके कारण यहाँ की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। यहाँ के निवासियों ने अपनी समस्या के निवारण के लिए कई बार निगम कार्यालय का चक्कर भी लगाए हैं. लेकिन उनका समस्या का निदान नही हुआ. उन्होंने जनता से अपील किया हैं कि वार्ड 15 में भाजपा को समर्थन करे। जिससे वे आगामी दिनों में वार्ड 15 में जनता के सभी समस्याओं का निवारण कर यहाँ विकास नीति के तहत विकास कर पाए.

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!