ASANSOL

Railpar में अधमरा हालत में मिला व्यक्ति, सनसनी, गरदन पर कटने का निशान

बंगाल मिरर, आसनसोल ः ( Asansol Live News Today ) Railpar में अधमरा हालत में मिला व्यक्ति, सनसनी, गरदन पर कटने का निशान आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत रेलपार के चांदमारी बालबोधन स्कूल मैदान के पास एक व्यक्ति जख्मी हालत पर पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस खबर पाकर आई और जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आसनसोल ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सैय्यद सकलैन, सहायक सचिव सज्जाद आलम और सैय्यद अब्दुल कयूम ने घायल को अस्पताल ले जाने में पुलिस की मदद की ।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई।

अधमरा हालत में मिला व्यक्ति

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चांदमारी बालबोधन मैदान के पास एक व्यक्ति जख्मी हालत में गिरा था। उसके गरदन पर कटने का निशान था। जहां से खून बह रहा था। किसी धारदार हथियार से गरदन काटा गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। जख्मी की पहचान आजाद बस्ती निवासी मो. डब्लू के रूप में हुई।

Leave a Reply