AMC POLLASANSOL

Asansol बाजार को किया जायेगा विकसित : अमरनाथ

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol live News Today ) आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 44 के टीएमसी उम्मीदवार अमरनाथ  चटर्जी  के समर्थन में गुरुवार की शाम गांजा गली में सभा आयोजित की गई। इसके पहले अमरनाथ चटर्जी ने बाजार में पदयात्रा कर प्रचार किया।  सभा के आयोजन में मो. परवेज,मो.  इम्तियाज, छोटा पुतुल, अमन, गोविंद शर्मा, मनोज शर्मा, मो.  नवाब की आयोजन में सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान जगदीश शर्मा, अरुण शर्मा,  महेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

Asansol बाजार को विकसित


इस दौरान अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुप्रेरणा से आज राज्य सहित शिल्पांचल में चतुर्दिक विकास कार्य हुए हैं। आज आसनसोल में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, निर्माण सभी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुए हैं। आसनसोल के जिला अस्पताल को मल्टी सुपर स्पेशलटी अस्पताल में विकसित किया गया। शिक्षा को पूरी तरह निःशुल्क कर दिया गया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जरूरत मंद परिवारों के बच्चे भी अपने उच्च शिक्षा के सपने को साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कन्याश्री, रूपश्री, सबूजश्री कई योजनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि आसनसोल बाजार को नये सिरे से विकसित किया जायेगा। इसके लिए योजना तैयार है। लोगों की मांग है कि थोक सब्जी और फल बाजार शहर से बाहर ले जाया जाये। सभी के सहयोग से यह किया जायेगा। सभी के सहयोग से ही बाजार और शहर का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *