ASANSOL

Asansol के विकास और भाईचारा के लिए दे तृणमूल का साथ : मलय घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol live News Today ) आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 44 के टीएमसी उम्मीदवार अमरनाथ  चटर्जी  के समर्थन में मंगलवार की शाम बस्तीन बाजार में सभा आयोजित की गई। यहां मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक मौजूद थे।

इस मौके पर माकपा के दो नेता मंत्री मलय घटक के हाथ से तृणमूल का झंडा थामकर पार्टी में शामिल हुआ । मौके पर अमरनाथ चटर्जी , शिखा घटक , जगदीश शर्मा , अरुण शर्मा , शम्भूनाथ झा , असरफ अली , शाहिद परवेज , विजय शर्मा , राकेश केडिया , गोविंद शर्मा , अनिल जालान , मुकेश शर्मा , भुनेश्वर भगत , प्रकाश अग्रवाल , प्रेमचंद्र केशरी , मो . पुतुल सहित अन्य मौजूद थे ।

मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुप्रेरणा से आज राज्य सहित शिल्पांचल में चतुर्दिक विकास कार्य हुए हैं। आज आसनसोल में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, निर्माण सभी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुए हैं। आसनसोल के जिला अस्पताल को मल्टी सुपर स्पेशलटी अस्पताल में विकसित किया गया। शिक्षा को पूरी तरह निःशुल्क कर दिया गया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जरूरत मंद परिवारों के बच्चे भी अपने उच्च शिक्षा के सपने को साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कन्याश्री, रूपश्री, सबूजश्री कई योजनाएं हैं।

आसनसोल शहर का विकास और भाईचारा बनाए रखने के लिए तृणमूल का साथ दें। हमें शहर में शांति चाहिए अशांति नहीं । जिस तरह पहले यहां सभी मिलकर रहते थे। उसी तरह सभी आपसी भाईचारे के साथ रहे इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करें। वही कल शाम विभिन्न वार्डों में मंत्री ने तृणमूल उम्मीदवार का समर्थन में सभा की।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!