ASANSOL

Asansol चुनाव से पहले लाखों समेत झारखंड का एक पुलिस हिरासत में

बंगाल मिरर, आसनसोल  :  (Asansol News live Today) आसनसोल नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जांच के दौरान डीबूडीह चेकपोस्ट पर चार लाख रुपये के साथ पुलिस ने एक को हिरासत में लिया। वह झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची का निवासी है. पुलिस उससे रुपये के बारे में पूछताछ कर रही है।

 
गौरतलब है कि चुनाव के मद्देनजर सीमा पर पुलिस विशेष सतर्क है ताकि बाहर से कोई आकर गड़बड़ी न करे। पुलिस ने पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमा पर पहुंचने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच कर रही है। पकड़े गये व्यक्ति का कहना था कि वह रुपये लेकर रानीगंज में कार खरीदने जा रहा था। डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी ने कहा कि चार लाख रुपये के साथ तोपचांची के एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह इतने रुपये लेकर कहां जा रहा था। 

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!