चैताली तिवारी की जीत पर विजय जुलूस
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड से विजयी भाजपा प्रत्याशी चैताली तिवारी ( Chaitali Tiwari ) की जीत की खुशी में मंगलवार की शाम विजय जुलूस निकाला गया। जुलुसू में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी, ओम नारायण प्रसाद, हरिहर यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, आदर्श शर्मा समेत अन्य थे।




.
चैताली तिवारी ने कहा कि उनकी जीत सिर्फ उनकी अकेले की नहीं पूरे भाजपा परिवार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के दिन टीएमसी के लड़कों ने उनके साथ धक्का मुक्की की भाजपा प्रत्याशी आदर्श शर्मा का सर फोड़ दिया और गौरव गुप्ता का हाथ तोड़ दिया गया लेकिन इसके बाद भी जनता के अपार समर्थन से यह जीत मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुश है और उनमें उत्साह है और आने वाले समय में वह एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार है
স্ত্রীকে জিতিয়ে শাসক দলের চ্যালেঞ্জ ফিরিয়ে দিলেন জিতেন্দ্র তেওয়ারি, জয়ী ঘনিষ্ঠরাও