ASANSOL

सर्वाधिक वोटों से जीते संजय नोनिया, पढ़ें कौन अधिक वोटों से जीता

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम चुनाव में फिर से संजय नोनिया सर्वाधिक वोटों से जीते है। 2015 में भी वह सर्वाधिक वोटों से जीते थे। वहीं उत्पल सिन्हा, अभिजीत घटक, शेख शानदार, रूपेश यादव, अशोक रूद्र, बबीता दास भी बड़े अंतर से जीते। वार्ड 58 से संजय नोनिया ने सबसे ज्यादा 7653 वोटों से जीत लिया है उन्हें 7917 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी आलोक माजी को 273 वोट मिले थे। फिर जमुरिया चार नंबर वार्ड से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शेख शानदार हैं उनकी जीत का अंतर 7222 वोटों का था। उन्हें 7520 वोट मिले। उनके निकटतम भाजपा प्रत्याशी निरंजन सिंह को मात्र 298 मत मिले।

वार्ड 14 से उत्पल सिन्हा 6957 वोटों से जीते। 50 से अभिजीत घटक 6705 वोटों से जीते। रानीगंज से अख्तरी खातून 6624 वोटों से जीती। रूपेश यादव 5553 वोटों से जीते। 15 से श्याम सोरेन 5353 वोटों से जीते। वार्ड 3 से अब्दुल हाउस 5696 वोटों से जीते। 76 से बबीता दास 4420 वोटों से जीती। वार्ड 2 से श्रावणी मंडल 4368 वोटों से जीती। वार्ड 78 से अशोक रूद्र 4 हजार से अधिक वोटों से जीते।

Asansol के रोमांचक परिणाम, आशा जीती लॉटरी में, शक्ति 2 तो तारक 4 वोट से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *