ASANSOL

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (BMS) प्रतिनिधि मंडल मिला केंद्रीय श्रम मंत्री से

बंगाल मिरर, एस सिंह: अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (बीएमएस)के प्रतिनिधि मंडल ने आज दिनांक 8 मार्च 2022 को श्रीमान भूपेंद्र यादव केंद्रीय श्रम रोजगार,पर्यावरण,वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली से भेंट किया।
के लक्ष्मा रेड्डीजी कोल उद्योग प्रभारी भामसं, टिकेश्वर राठौर अध्यक्ष अभाखमसंघ, सुधीर घुरडे महामंत्री ने श्रीमान भूपेंद्र यादव केंद्रीय श्रम रोजगार,पर्यावरण,वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री से भेंट कर निम्न विषयोंपर चर्चा किया।


१) कोल उद्योग में कार्यरत ठेका मजदूरों को मिनीमम वेजेस कानून के दायरे में शामिल कर जॉब सेक्युरिटी सुनिश्चित किया जाय।
२)खदानों में बढ़ रही दुर्घटनाओपर पूरी तरह अंकुश लगाने हेतु प्रभावी योजना बनाकर कामगारो की सुरक्षा को लेकर चिंता प्रगट की गई।
३) खदान परिसर में जल,वायु,ध्वनि प्रदूषण पर पूरी तरह अंकुश लगाकर पर्यावरण संवर्धन पर विशेष ध्यान देने संबंधी चर्चा की गई।
उपरोक्त सभी विषयों को मंत्रीजी द्वारा गंभीरता से लेते हुये यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करनेका आश्वासन दिया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *