ASANSOL

Asansol : चुनाव से पहले Central Force ने शुरू किया रूट मार्च

बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर: ( Asansol Barakar News Today) चुनाव से पहले गूंजने लगी बूटो की टाप।आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग ने सुरक्षा के मद्देनजर  केंद्रीय बलों की 116 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर बूथ पर सशस्त्र अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा। यहां करीब  साढ़े आठ हजार के करीब जवान आ रहे है। केंद्रीय बल की कुछ कंपनियां पहुंच गई हैं। फिलहाल यह आसनसोल दुर्गापुर-पुलिस आयुक्तालय के सेंट्रल जोन में आ रही है। मंगलवार सुबह से केंद्रीय बल रूट मार्च शुरू कर दिया।

बराकर के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने रूट मार्च किया इस दौरान उन लोगों ने लोगों से बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या मतदान को लेकर कोई समस्या है कोई उन्हें डराता धमकाता है।

सूत्रों के अनुसार जिन मतदान केंद्र पर एक बूथ बनाया जाएगा, वहां मतदान के दिन केंद्रीय बलों के चार हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। जहां दो से चार बूथ होंगे वहां छह जवान होंगे। जिन मतदान केंद्रों में पांच से आठ बूथ होंगे, उनमें केंद्रीय बल के 18 जवान तैनात रहेंगे। जहां 9 या अधिक बूथ हैं, वहां केंद्रीय बलों के 24 सशस्त्र जवानों को रखने का निर्णय लिया गया है। ईवीएम के स्ट्रांग रूम में भी केंद्रीय बल रहेगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!