ASANSOL

Asansol से माता वैष्णो देवी जानेवालों के लिए खुशखबरी

साप्ताहिक Humsafar Express  चलेगी नये समय के साथ, द्विसाप्ताहिक Durgiana Express का रूट बदला

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : आसनसोल शिल्पांचल से माता वैष्णो देवी की यात्रा और दर्शन के लिए जानेवालों के लिए खुशखबरी है। माता के भक्तों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए रेलवे द्वारा एक और ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। कोरोना संकट के कारण बंद हुई हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। वहीं कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्स्प्रेस का रूट बदल दिया गया है। 

 Humsafar Express


रेलवे सियालदह और जम्मू तवी के बीच हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को परिवर्तित समय-सारणी के साथ पुनर्बहाल करने जा रही है।22317  सियालदह – जम्मू तवी हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18.04.2022 से प्रत्येक सोमवार को सियालदह से 13:10 बजे खुलेगी और अगले दिन 23:30 बजे के बदले 23:05 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। आसनसोल स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रस्थान समय उसी दिन 16:07 बजे के बदले 16:05 बजे होगा।


22138 जम्मू तवी – सियालदह हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस 20.04.2022 से प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से 07:25 बजे के बदले  07:20 बजे खुलेगी और अगले दिन 17:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। आसनसोल स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रस्थान समय अगले दिन 13:52 बजे के बदले  13:50 बजे होगा।


12357/12358 कोलकाता – अमृतसर – कोलकाता दुर्गियाना द्वि-सप्ताहिक एक्सप्रेस 05.04.2022 के प्रभाव से लखनऊ – सुल्तानपुर – वाराणसी के बदले  परिवर्तित मार्ग लखनऊ – प्रतापगढ़ – वाराणसी के  रास्ते चलेगी।  12357 इस परिवर्तित रूट से होकर 05.04.2022 के प्रभाव से चलेगी तथा 12358 इस परिवर्तित रूट से होकर 07.04.2022 के प्रभाव से चलेगी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *