ASANSOLASANSOL-BURNPUR

डीके समेत कुछ लोग मेरे परिवार के खिलाफ कर रहे साजिश : सुधा देवी

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल की महिला उद्यमी सुधा देवी ने अपने पति के हत्या में शामिल आरोपितों से अपने परिवार को लेकर खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाये। सुधा देवी ने अपने पुत्र सिद्धार्थ यादव और पुत्री साक्षी यादव के साथ मंगलवार को होटल आरएल पैलेस में पत्रकारों से कहा कि उनकी पति के हत्या के दस साल से अधिक बीत गये हैं। लेकिन एक बार फिर से उनकी हत्या में शामिल आरोपित उनके परिवार के लिए खतरा बन रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनलोगों की नजर उनकी संपत्ति पर है। आरोपियों में एक डीके फिर से उन्हें परेशान कर रहा है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। अब वह कुछ माफियाओं की शह पर हमारे परिवार के खिलाफ साजिश रच रहा है। कोर्ट में मानहानि का मामला किया है।इसके अलावा अन्य तरह से परेशान करने की फिराक में है।  अतीत में उनके साथ हुई घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से उनके घर पर सुरक्षा दी गई है। वह प्रशासन से आग्रह करती हैं कि सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता की जाये।

ताकि वह और उनका परिवार सुरक्षित रह सके। गौरतलब है कि सुधा देवी के पति राम लखन यादव और उनके दो सहयोगियों की दिनदहाड़े कोर्ट मोड़ के पास उनके निर्माणाधीन भवन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पति की हत्या के बाद सुधा देवी ने चुनौतियों का सामना करते हुए परिवार और व्यापार को संभाला।

Leave a Reply