Asansol By Polls : तृणमूल विधायकों के क्षेत्र में बंपर वोटिंग
Asansol का सांसद कौन होगा इसका फैसला 16 को आयेगा
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol By Polls : तृणमूल विधायकों के क्षेत्र में बंपर वोटिंग। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है। लेकिन उपचुनाव में जितनी लोगों ने आशा व्यक्त की थी उससे अधिक मतदान हुआ है। शाम पांच बजे तक 64 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 66.4 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है।



मतदान में देखा गया कि टीएमसी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में बंपर वोटिंग हुई है। बाराबनी में शाम 5 बजे तक ही 70 फीसदी वोटिंग हो गई थी। वहीं कुल्टी में सबसे कम 59 फीसदी मतदान हुआ है। नीचे दिये गये टेबल में देखें किस विधानसभा क्षेत्र में कितना मतदान हुआ है।
विधानसभा क्षेत्र | कुल मतदाता | शाम 5 बजे तक मतदान |
---|---|---|
पांडेश्वर 275 | 214096 | 68 फीसदी |
रानीगंज 278 | 253280 | 61.65 फीसदी |
जामुड़िया – 279 | 226381 | 68 फीसदी |
आसनसोल दक्षिण – 280 | 278774 | 62 फीसदी |
आसनसोल उत्तर- 281 | 280517 | 61.5 फीसदी |
कुल्टी- 282 | 254586 | 59 फीसदी |
बाराबनी – 283 | 228841 | 70.18 फीसदी |
