ASANSOLLatestSPORTS

Asansol के Abhinav Shaw ने रचा इतिहास

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol के Abhinav Shaw का कमाल. आसनसोल के युवा शूटर अभिनव साव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिल्ली में चल रहे सेलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई है। मात्र 14 साल की उम्र में ऐसा कर अभिनव ने इतिहास रच दिया है। उसके इस प्रदर्शन से शिल्पांचलवासियों को गर्व है। 

Abhinav Shaw

10 मीटर एयर राइफल के नेशनल स्काव्यड में दस शूटर हैं। इसमें अभिनव ने भी जगह बनाई। इस टीम में ओलंपियन दीपक कुमार तथा दिव्यांश कुमार भी हैं। इसके पहले अभिनव ने भोपाल में हुए सेलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया था। उसके प्रदर्शन पर दादाजी रामचंद्र साव, स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर, एनआरएआई उपाध्यक्ष वीके ढल्ल, एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी  ने खुशी जताते हुए शिल्पाचंल के लिए गौरवशाली क्षण बताया। वीके ढल्ल ने कहा कि Asansol के Abhinav Shaw पूरे शिल्पांचल के लिए गर्व की बात है। अभिनव ने लाखों शिल्पांचलवासियों का सिर गर्व से उंचा कर दिया है। उससे हमें बड़ी आशा है।

Leave a Reply