Primary Schools Morning करने का निर्देश
बंगाल मिरर, आसनसोल : Primary Schools Morning करने का निर्देश पश्चिम बर्दवान जिला प्राथमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले के प्राथमिक स्कूलों में गर्मी के कारण मॉर्निंग कक्षायें शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सोमवार से सभी स्कूल मॉर्निंग सेशन मे ंचलेंगें। सुबह साढ़े 6 बजे से 11:30 बजे तक कक्षायें होंगी। वहीं गर्मी की छुट्टी पूर्व में जारी सरकारी निर्देश के अनुसार 17 मई से 11 जून तक होगी।

















