ASANSOL

मेयर को प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी ने सम्मानित किया

बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर के मेयर और बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय के उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी ने उन्हें सम्मानित किया।प्रेस क्लब के सेक्रेटरी जनरल संजय सिन्हा ने मेयर विधान उपाध्याय को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और उत्तरीय प्रदान किया।साथ थे प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रशांत सुर,सह सचिव सौरदीप्तो सेनगुप्ता,बिशु मंडल,दीपांकर महता,अमित कुमार सिंह,राजन सिंह, आदिल मुकीम आदि।ज्ञात हो कि हाल ही में विधान उपाध्याय ने मेयर के रूप में शपथ लेकर कई तरह के उल्लेखनीय कार्य किए और जनता के हित में कई अहम फैसले लिए।

मेयर बनते ही विधान ने इस बात का ऐलान किया कि उनके दरवाजे सभी के लिए खुले रहेंगे।इसके बाद उनके चैंबर का दरवाजा खुला ही रहने लगा।यह अपने आप में एक बड़ा फैसला था।इसकी सभी ने तारीफ की।प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने आवास पर उन्होंने कुछ खास पल गुजारे और कई बिंदुओं पर बातचीत भी की।उन्होंने कहा कि उनका ध्येय हमेशा यही रहा है कि जनता के साथ उनका सीधा सीधा संपर्क रहे।किसी भाया को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायक और मेयर ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को बांग्ला नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रेस क्लब के सेक्रेटरी जनरल संजय सिन्हा ने कहा कि विधान उपाध्याय को सोच बिलकुल अलग है।वह आम मेयर से बिलकुल हट कर हैं।वह घर के एक मुखिया की तरह काम कर रहे हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!