ASANSOL

मानवता की सेवा कर रही है सिख वेलफेयर सोसाइटी : अभिजीत घटक

4 दिव्यांगों को व्हीलचेयर प्रदान सिख वेलफेयर सोसायटी द्वारा:सुरजीत सिंह मक्कड़

बंगाल मिरर, आसनसोल : रविवार के दिन आसनसोल कोर्ट मोड़ स्थित सिख वेलफेयर सोसाइटी के दफ्तर में जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हीलचेयर प्रधान का कार्यक्रम किया गया जहां पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक मुख्य तौर पर उपस्थित थे यह व्हीलचेयर प्रधान दिव्यांगों को अभिजीत घटक ने प्रदान की, सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर प्रेसिडेंट सुरजीत सिंह मक्कड़ सचिव रंजीत सिंह दोल ने कहा मानवता की सेवा के लिए हम लोगों ने आज 3 जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर और एक जन को व्हील साइकिल प्रदान की है

गुरु नानकदेवजी ने हमें सिखाया है मानवता की सेवा करना अवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजा कौन भले को मंदे गुरबाणी को शरण करते हुए आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल हर समय मानवता की सेवा के लिए सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहती है और गुरुओं का आशीर्वाद आप सब लोगों का आशीर्वाद से हम लोग इसी तरह सेवा करते रहे,

दूसरी तरफ आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा सिख वेलफेयर सोसाइटी पूरे सिलपंचल में असल में मानवता की सेवा कर रही है दिगंबर दे, जितेन राय, धीरन लोको ,छोटू आज इन दिव्यांगों को व्हीलचयर प्रदान करके उन्होंने मानवता की सेवा में और एक योगदान दिया है इलाके में रक्तदान कंबल दान करुणा काल में राशन मेडिकल सैनिटाइजर और भी इलाके में सामाजिक कार्यक्रमों में अहम योगदान रहा है इस संस्था का इस तरह की संस्था इस इलाके में कार्य कर रही है हमें बड़ा ही अच्छा लगता है

सुरजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में जरूरत मंद सिख परिवारों के सामूहिक आनंद कारज विवाह कार्यक्रम करवाया जायेगा जिन सिख परिवारों को आनंद कारज में हिस्सा लेना हो अपने नजदीकी आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अथवा सिख वेलफेयर सोसाइटी के मेंबरों से संपर्क करें और अपना नाम पंजीकरण करवाएं। इस कार्यक्रम में जसपाल सिंह, सुलेन्द्र सिंघ सलूजा, हरप्रीत सिंह बग्गा हरजीत सिंह मक्कड़,कमल जीत सिंघ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!