Durgapur में ट्रक के धक्के से स्कूटी चालक की मौत
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दस पहियों वाली लॉरी की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। रविवार दोपहर इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दुर्गापुर में डीवीसी मो़ॉ से सटे नेशनल हाइवे नंबर 19 पर हुई। घटना रविवार की दोपहर करीब उस समय हुई जब आसनसोल से बर्दवान जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग लेन पर डीवीसी मोड़ के पास सड़क के बीचोबीच दस पहिया वाले ट्रक ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी।।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![accident sample](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/11/accident.jpg)
स्थानीय सूत्रों के अनुसार 10 पहिया ट्रक ने पीछे स्कूटी चालक को टक्कर मार दी. से.. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. स्कूटी चलाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। रविवार दोपहर हुए इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग का एक किनारा कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया. पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र की है.