Raniganj में भाईचारे की मिसाल, हिन्दू दोस्त की मौत पर मुस्लिम दोस्त ने दी मुखाग्नि, कराया श्राद्ध
बंगाल मिरर, आसनसोल : Raniganj में भाईचारे की मिसाल, हिन्दू दोस्त की मौत पर मुस्लिम दोस्त ने दी मुखाग्नि, कराया श्राद्ध शिल्पांचल के रानीगंज शहर ने भाईचारे की मिसाल पेश की है।” मुस्लिम धर्म के एक स्थानीय निवासी ने मारे गये एक असहाय हिंदू का अंतिम संस्कार किया। रानीगंज के गिरजापाड़ा इलाके के मो. शम्सुद्दीन है, जिन्होंने नेक कार्य किया है। हुगली के मोगरा इलाके के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद लंबे समय से रानीगंज बस स्टैंड पर काम कर रहे थे. 55 साल की उम्र में, बीमारी के बाद INTTUC वर्कर्स विश्रामागार में अंतिम सांस ली। मो. शम्सुद्दीन ने न सिर्फ उन्हें मुखाग्नि दी, बल्कि श्राद्ध कर्म भी किया।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/04/VideoCapture_20220424-202519-500x275.jpg)
हालांकि कई स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार सिर मुंडवाने और यहां तक कि पिंडदान देने तक का काम शम्सुद्दीन ने किया है। इसके साथ ही भोज का आयोजन किया गया। उनके श्राद्धा भोज में दाल, चावल, सब्जियां, मछली, मिठाई समेत कई चीजें थीं। शम्सुद्दीन के इस तरह के सौहार्द संदेश से हर कोई प्रशंसा कर रहा है।