ASANSOL

Asansol आये सांसद शत्रुघ्न सिन्हा,  शामिल हुए इफ्तार पार्टी में

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today ) आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) रविवार को वापस आसनसोल आये। अंडाल एयरपोर्ट पर मंत्री मलय घटक एवं अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रेलपार बाबूतालाब के निकट स्थित इस्तमा ग्राउंड में  इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।  उन्होंने  आसनसोल की जनता को  ईद की मुबारकबाद दी और कहा आसनसोल सिटी ऑफ ब्रदर हुड जिस नाम से जाना जाता है वह आसनसोल में कायम रहे यही हम दुआ करते हैं और इसी तरह भाईचारे के साथ हम लोग आसनसोल को आगे बढ़ाएंगे।


 इस दौरान आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, घोषित उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, टीएमसी नेता अबू करनैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। टीएमसी सूत्रों के अनुसार सांसद शत्रुघ्न सिन्हा तीन मई तक आसनसोल में रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न समारोह में शामिल होंगे। तीन मई को पांडवेश्वर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह चले जायेंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!