Asansol में 3 Maa Kitchen का उद्घाटन, 5 रुपये में भरपेट भोजन
कुल्टी, जामुड़िया और रानीगंज में किया गया उद्घाटन
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेरित होकर आसनसोल नगर पालिका के गरीब लोगों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने के लिए कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लचीपुर गेट से सटे सामुदायिक केंद्र में मां किचन का उद्घाटन किया गया. जहां पांच रुपये में चावल, सब्जी, दाल और अंडे मिलेंगे। इस मां किचन के उद्घाटन समारोह में मेयर विधान उपाध्याय, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक व वसीमुल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी समेत विभिन्न पार्षद मौजूद थे।

इस दिन मां किचन ( Maa Kitchen) के उद्घाटन के बाद आज से भोजन व्यवस्था शुरू हो गई है जहां गरीब और बेसहारा लोगों को पांच रुपये में चावल, दाल, सब्जी और अंडे मिलेंगे. आसनसोल नगर निगम के मेयर उपाध्याय ने बताया कि हालांकि, आसनसोल नगरनिगम के तीन विधानसभा क्षेत्रों में आज मां किचन का उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह मां किचन कुल्टी, रानीगंज, जमुरिया में स्थापित किया गया है, जहां गरीब लोगों को पांच रुपये में अच्छा खाना मिलेगा.
Asansol corporation ke main area asansol market ke ass pass pahle hona Chahiye tha. Jo vi ho , next time asansol market ke ass pass chalu hoga ehi asha korta hu.
Asansol corporation ke shamne hajaro ki sankhaya me garib majdur roj kaam ki talas me aate he, kisi ko kaam milta he kisi ko nahi, kabhi kabhi yenehe bhukhe hi ghar lotna parta he, maa canteen yaha ke aash paash khulta to en garibo ka bahut bhala hota