BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJANSPORTS

चित्तरंजन की रंजीता ने कराटे में जीता कांस्य पदक

बंगाल मिरर,  काजल मित्रा: चितरंजन की रंजीता सिन्हा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी ओलंपिक 2021 में महिला कराटे  50 किग्रा कम वर्ग में कांस्य पदक जीता।  खेल 30 अप्रैल से 2 मई तक बैंगलोर जैन विश्वविद्यालय में  आयोजित हुआ। तीन दिवसीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इससे पहले अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में रंजीता ने देश के लिए सिल्वर  मेडल हासिल किया था।


 रंजीता सिन्हा पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन की एकमात्र लड़की है, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी प्राथमिक शिक्षा चित्तरंजन से हुई थी लेकिन अब वह हरियाणा में पढ़ाई कर रही हैं। बी पी ई एस अखिल भारतीय विश्वविद्यालय से स्पोर्ट्स ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है।   चित्तरंजन में उनका परिवार उनके प्रदर्शन पर  खुश है।रंजीता के पिता चित्तरंजन रेलवे शहर के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में कर्मचारी हैं। उनके भाई रणबीर सिन्हा भी इसी खेल में शामिल दिलचस्पी रखते है। 

रंजीता के पिता रंजीत सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उन्होंने लंबे समय से सपना देखा था कि उनकी बेटी कराटे चैंपियनशिप में एक उच्च स्थान पर जाये। मेरे परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। मैं उन दोनों को पढ़ा रहा हूं। रंजीता के सहायक कोच ने कहा कि रंजीता ने अपने माता-पिता और मुख्य कोच विष्णु भगवान शर्मा ने इस सफलता में बहुत योगदान दिया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *