RANIGANJ-JAMURIA

Jamuria में जंगल से पुलिस ने जब्त किया 40 टन अवैध कोयला

बंगाल मिरर, भानू प्रताप सिंह, जामुडिया:– अवैध कोयला पर पूरी तरह अंकुश लगाने का पुलिस प्रशासन द्वारा भले ही बड़े बड़े दावे किये जा रहे हैं, परंतु जामुडिया इलाके में अवैध कोयला का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जामुडिया के हुरमाडांगा क्षेत्र में एक जंगल के बीच करीब 40 टन कोयला अवैध रूप से छिपा कर रखा हुआ था। गुरुवार को जैसे ही यह खबर पुलिस प्रशासन तक पहुंची, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुडिया थाना पुलिस ने दोपहर में विशेष अभियान चलाकर अवैध कोयला जब्त किया।

वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार हुरमाडांगा से जादूडांगा स्थित एक कारखाने में एक ट्रक में अवैध कोयला ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जामुडिया थाना पुलिस को दी, परन्तु जामुडिया थाना की ओर से कोई कारवाई नहीं होते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दिया। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जामुडिया थाना पुलिस हरकत में आई और इलाके में छापामारी अभियान चलाया गया। परन्तु तब तक उक्त ट्रक पर लदा कोयला जादूडांगा स्थित एक कारखाने में खाली हो चुका था। इससे पहले भी कई बार जामुडिया पुलिस की ओर से ट्रकों, साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर तस्करी करने से पहले कोयले को बरामद किया गया है।

देखने में आया है कि जामुडिया थाने की ओर से अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार तरह-तरह की सख्त कार्रवाई करने के बाद भी कुछ इलाकों में चोरी छिपे तरीके से कोयला का काला खेल बदस्तूर जारी है। इस बार गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने औचक छापामारी अभियान चलाया। गुरुवार सुबह अलग-अलग इलाकों में अवैध कोयले की तलाश शुरू हुई। आखिरकार जामुडिया के ब्लॉक एक अन्तर्गत शेखपुर माझीपाड़ा के पीछे हुरमाडांगा क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के पीछे से अवैध कोयला बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 40 टन कोयला बरामद किया गया है। जामुडिया थाना पुलिस ने इस अवैध कोयले केकारोबार में कौन कौन शामिल है, इसकी जांच शुरू कर दी है।

read also : রাণীগঞ্জে গোষ্ঠীর নামে 27 লক্ষ টাকা আত্মসাত, অবিলম্বে টাকা ফেরত দেওয়ার দাবি, হুঁশিয়ারি সুরে সরব হলেন বাম শ্রমিক সংগঠনের নেতা

read also : স্কুলে পড়ুয়ার শ্লীলতাহানিতে দোষী সাব্যস্ত, জামুড়িয়া হাইস্কুলের লাইব্রেরিয়ানের পকসো আইনে তিন বছরের কারাদণ্ড

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *