चैंबर चुनाव के लिए 65 ने लिये फार्म, अध्यक्ष-सचिव पद प्रत्याशी पर नजर
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर आफ कामर्स आफ कामर्स के दो जून को होनेवाले चुनाव के लिए कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया है। आगामी 22 मई को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है। चैंबर चुनाव में भिड़ने के लिए दो पैनल तैयार हैं। 31 पदों के लिए दोनों पैनल की ओर से फार्म लिया गया है। वहीं तीन लोग ऐसे हैं, जो पैनल से बाहर है। सबकी निगाहें अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशियों पर टिकी है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![chamber office](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201102-WA0000-375x500.jpg)
गौरी फार ग्लोरी पैनल ने गौरी शंकर अग्रवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं झा गुट से अध्यक्ष प्रत्याशी ओम बगड़िया या शंभूनाथ झा होंगे। इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं सचिन राय ने भी फार्म लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। उल्लेखनीय है चैंबर की द्विवार्षिक कार्यकारिणी 2022-24 के लिए मतदान होना है। दोनों ही पैनल द्वारा जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 22 मई के बाद प्रचार अभियान और जोर पकड़ेगा।