ASANSOL

Gauri For Glory  ने जारी किया घोषणापत्र, पारदर्शिता और सदस्यों की गरिमा पर जोर

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर आफ कामर्स चुनाव ( Asansol Chamber Election ) के लिए गौरी फार ग्लोरी ( Gauri For Glory) पैनल द्वारा मंगलवार शाम को चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया। पैनल से अध्यक्ष प्रत्याशी गौरी शंकर अग्रवाल और सचिव प्रत्याशी बिनोद गुप्ता ने कहा कि उनके पैनल का चैंबर में पारदर्शिता के साथ काम करने और सभी सदस्यों को महत्व देने पर जोर रहेगा। चैंबर की किसी संपत्ति को बेचने नहीं दिया जाएगा। चैंबर को नियमों के अनुसार और हाई टेक तरीके से चलाया जाएगा। 300 नए सदस्य शामिल किए जाएंगे। सभी वरिष्ठ सलाहकारों और सदस्यों को उचित सम्मान दिया जाएगा। छत पर एसी हाल का निर्माण कराया जाएगा। अड्डा द्वारा आवंटित जमीन की जांच कराई जाएगी।

 इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतपाल सिंह कीर पिंकी, उपाध्यक्ष राजेश मिहारिया, जतिंदर सिंह अरोड़ा, संयुक्त सचिव शोभन नारायण बसु, मनोज तोदी, कोषाध्यक्ष के लिए राजू अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए उज्जवल राय, कार्यकारिणी सदस्य के लिए हरिनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, दयानंद प्रसाद, संजय तिवारी, संजय चांचड़ा, अनिरूद्ध राय, विशाल गुप्ता, आनंद राणा, ओम प्रकाश गुप्ता पिन्टू, सुनील सोनकर, सुशांत दां, चंदन उपाध्याय, शंकर नारायण मुरली, बीआर दासगुप्ता, मो. इम्तियाज, सुदीप अग्रवाल, शमीक पाल, विनोद बगड़िया, मंजीत सिंह बग्गा, सुभाष अग्रवाल, सौम्य चौधरी, पंकज सलूजा प्रत्याशी उपस्थित थे।

वहीं सचिन बालोदिया के नेतृत्व में नियामतपुर में बैठक की गई। बिनोद गुप्ता ने कहा कि बैठक काफी सराहनीय रही। सभी व्यापारियों की ओर से अच्छा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। लोग बदलाव चाह रहे हैं। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!