ASANSOL

Breaking : Asansol मेयर ने की घोषणा कब बनेगा MMIC

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) Breaking : Asansol मेयर ने की घोषणा कब बनेगा MMIC   आसनसोल नगरनिगम के मेयर परिषद सदस्य और बोरो चेयरमैन को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। मेयर, चेयरमैन और उपमेयर तय हो चुके हैं। इसमें से मेयर और चेयरमैन दायित्व भी ले चुके हैं। उपमेयरों का दायित्व ग्रहण आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाया है,  नगरनिगम के दस बोरो के चेयरमैन और मेयर परिषद सदस्यों में कौन-कौन होंगे। यह बड़ सवाल बना हुआ था इसके लिए अब कल का तक का इंतजार करना होगा।

मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि घोषणा के साथ ही पांच मेयर परिषदों का शपथ भी होगा। हालांकि उपमेयर और बोरो चेयरमैन के लिए अभी भी इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि अभिजीत घटक और वसीम उल हक को ,उपमेयर घोषित किया गया है। लेकिन कानून अड़चन के कारण आधिकारिक तौर पर उन्हें दायित्व नहीं दिया जा सका है। 

राजनीतिक हलकों में कुछ पार्षदों की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। आसनसोल उत्तर से गुरुदास चटर्जी राकेट, श्याम सोरेन के नामों की चर्चा हैं, आसनसोल दक्षिण से अशोक रूद्र,, मानस दास, शिवानंद बाउरी, को दौड़ में माना जा रहा है। जामुड़िया से शेख शानदार, सुब्रत अधिकारी रेस में हैं। रानीगंज से रूपेश यादव, दिव्येंदु भगत,  को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं कुल्टी से इंद्राणी मिश्रा, सलीम अख्तर अंसारी, को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह नाम संभावनाओं के आधार पर हैं। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *