ASANSOLKULTI-BARAKAR

Asansol दलबदलू पार्षद का पद हो खारिज : चैताली

बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर 🙁 Asansol News Live Today ) आसनसोल नगर निगम के वार्ड 69 के पार्षद सुशांत मंडल उर्फ जोगा के भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल होने पर नगरनिगम की  नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने डीएम एस अरूण प्रसाद, नगर निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार तथा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को एक पत्र लिखकर भाजपा छोड़कर टीएमसी में आए दलबदलू पार्षद सुशांत मंडल के पार्षद पद खारिज करने की मांग की।

चैताली तिवारी ने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा के सात पार्षद जीते थे जिसमें से रविवार को 69 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद सुशांत मंडल ने टीएमसी का दामन थाम लिया था। चैताली तिवारी ने अपने पत्र में  पश्चिम बंगाल म्युनिसिपल एक्ट 2006 की धारा 14(1)(ए)(1) का हवाला देते हुए इसे अवैध बताया है। इसलिए उन्होंने सुशांत के पार्षद का पद खारिज करने की मांग करते हुए पत्र लिखा हैसाथ ही वीडियो जारी कर मेयर और मंत्री पर निशाना साधते हुए चैताली तिवारी ने कहा कि अगर 1 महीने के अंदर सुशांत मंडल के पार्षद का पद खारिज नहीं किया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होंगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *