Burnpur में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर ध्रुवडंगाल रेलवे क्रासिंग के पास शारदापल्ली में रविवार की रात एक घर के कुछ हिस्से में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। संयोगवश आवास में सोये पंकज ठाकुर एवं उसके परिजनों को रिश्तेदार ने आग लगा देख शोर मचाकर उन्हें जगाया और निकाला। अन्यथा आग फैलकर उनके घर को भी चपेट में ले लेती। इस हादसे में बाल-बाल ठाकुर बचा।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220711-WA0058-500x321.jpg)
पंकज ठाकुर ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि के बाद अचानक उसके घर से सटे झोपड़ीनुमा गुसलखाने में आग लग गई। उनके मौसेरे भाई एवं स्थानीय क्लब के लोग यह देखकर आये। उन्होंने शोर मचाकर उनको उठाया। जिसके बाद वह और उसका परिवार बाहर आये और आग बुझायी। आग में पूरा गुसलखाना वहां रखे कपड़े आदि जलकर राख हो गये। सूचना पाकर पार्षद श्रावणी विश्वास भी सुबह में आई थी।