DURGAPUR

Durgapur उप जेल से भागे तीन कैदी, एक पकड़ाया

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur News Today ) दुर्गापुर महकमा के उप जेल से रविवार की दोपहर दीवार फांद कर तीन विचाराधीन कैदी फरार हो गए थे। पुलिस सोमवार की सुबह एक विचाराधीन आरोपी को मलंदीघी के जंगल से पकड़ा गया। वहीं दो अन्य अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी को लेकर पुलिस दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांकसा मलानदीघी पुलिस, एसीपी मौके पर तलाशी कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि अंडाल पेट्रोल पंप लूट मामले में आरोपी भुवन नियोगी, हत्या के आरोपित मोहम्मद शहाबुद्दीन और नेपाल मिर्धा रविवार दोपहर दुर्गापुर महकमा के उप जेल के दीवार फांद कर फरार हो गए थे। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला कि यह तीनों मलंदीघी के जंगल से भाग रहे है। तभी अंडाल पेट्रोल पंप लूट का आरोपी भुवन नियोगी सोमवार की सुबह रंगेहाथ जंगल से पकड़ा गया। कांकसा एसीपी सुमन जयसवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर गई और पुलिस दो और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!