ASANSOL

Asansol Atwal Building में हुआ लाखों का खेल, बोर्ड बैठक में उठेगा मुद्दा : जीतू सिंह

बंगाल मिरर की खबर का असर , ऐतिहासिक भवन के इतिहास के पन्नों में समाने से मायूस है शिल्पांचलवासी

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Atwal Building) आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 41 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू ने एक बार फिर अवैध निर्माण को लेकर आवाज उठाई है।बंगाल मिरर में ऐतिहासिक अटवाल बिल्डिंग से संबंधित समाचार प्रकाशित होने के  बाद पार्षद रणबीर सिंह ने  इस मुद्दे को बोर्ड बैठक में उठाने के लिए पत्र दिया है। उनके मुद्दे को अन्य पार्षदों का भी समर्थन है। पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू ने आरोप लगाया कि अटवाल बिल्डिंग को लेकर लाखों का खेल हुआ है। जिनलोगों ने यह खेल किया है, उन्हें आसनसोल की जनता को जवाब देना होगा।

Historical Atwal Building of Asansol
file photo

उन्होंने कहा कि नगरनिगम के कुछ भ्रष्ट कर्मियों और अधिकारियों के कारण निगम प्रशासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मेयर बिधान उपाध्याय शहर के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए फंड की जरूरत होगी। इसके लिए निगम को अपने संसाधनों से राजस्व बढ़ाना होगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण पर रोक लगाकर उस पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने की जरूरत है। जो लोग इसमें लिप्त है, उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आसनसोल बाजार एक ऐतिहासिक भवन को अवैध रूप से बेचकर किसके शह पर पुनर्निर्माण कर लिया गया। 

उस विवादित भवन में व्यापार के लिए ट्रेड लाइसेंस कैसे दिया गया। मामला सामने आने के बाद अब ट्रेड लाइसेंस रद करने की बात कही जा रही है। लेकिन इस सारे खेल के पीछे कौन है, उसका चेहरा बेनकाब करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह नागरिकों से अपील करते हैं कि नागरिक टैक्स दें और शहर के विकास में सहयोग करें। अवैध निर्माण और अनैतिक कार्यों का विरोध करें।

read also : Historical Atwal Building of Asansol : इतिहास के पन्नों में हुआ जमींदोंज, जानें अतीत

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विवादित भवन के मामले को लेकर पहले कुछ लोगों की मध्यस्थता में 50 लाख में डील हुई थी। लेकिन जो मध्यस्थता कर रहा था उसने डील की राशि 50 से बढ़ाकर 70 लाख कर दी। जिसके बाद पार्टी ने 70 लाख से देने से इंकार कर दिया। उसके बाद पार्टी ने मध्यस्थता करनेवालों को बाईपास कर सीधे डील कर ली। जिसके बाद आनन-फानन में काम कर वहां मार्केट बना कर उसे खोल दिया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *