Asansol-Durgapaur Police 1 करोड़ जुर्माना वसूलकर बमबम, जनता बेदम !
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol-Durgapaur Police 1 करोड़ जुर्माना वसूलकर बमबम, जनता बेदम !। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने अगस्त महीने में एक करोड़ नौ लाख 62 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला है। वहीं इसमें ई चालान की संख्या अब तक की सर्वाधिक है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपने फेसबुक पेज पर शेयर की गई जानकारी में बताया गया कि अगस्त में कुल 9765 ई चालान काटा गया। इससे 28 लाख 49 लाख 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।




वहीं पुलिस कमिश्नरेट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दिये जाने के बाद ट्रोल भी होना पड़ रहा है। शिक्षक विश्वनाथ मित्रा लिख रहे है कि बोलने में भी बुरा लग रहा है कि मिनी बस से लेकर आटो के खिलाफ आप लोगों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिर्फ शहर में मोटरसाइकिल या स्कूटर के सामान्य अपराध के लिए मोटा जुर्माना वसूल रहे हैं।
अभिक दे लिखते हैं कि यह सब बोलकर कुछ नहीं होने वाला है। अगर कोई परिचित है, तो उससे कहकर कोई रास्ता निकालिए, दो पहिया चलाने पर सिग्नल के पास जाने से ही अपराधी जैसा अनुभव होता है। वहीं आटो, टोटो, बस मनमाने ढंग से चलते हैं। यह लोग गति सीमा का पालन भी नहीं करते हैं। पुलिस सबकुछ देखकर भी अनजान बनी रहती है। गौरतलब है कि शिल्पांचल में अवैध टोटो और आटो की समस्या नासूर बन चुकी है। इसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर पार्किंग सारी व्यवस्था चरमरा गई है। इसके समाधान में सभी बेबस है। दुर्गापूजा सामने है। बाजार में भीड़ भी उमड़ेगी। जनता की परेशानी भी बढ़नी तय है।