Asansol में ऑटो- टोटो चालकों में विवाद, तनाव
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल नगरनिगम के पास यात्री को लेकरऑटो और टोटो चालकों के बीच विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों ओर से टकराव की स्थित पैदा हो गई। फिर किसी तरह से मामला शांत हुआ।














आटो चालकों ने आरोप लगाया कि वह लोग सरकार को टैक्स का भुगतान करते हैं। उनके पास रूट परमिट है। बीमा से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस का भी भुगतान करना पड़ता है। वहीं शहर में दिन प्रतिदिन टोटो की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए न ही रूट न टैक्स न लाइसेंस लगता है। सभी अवैध रूप से रोक के बाद भी टोटो चला रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ गया है।वहीं टोटो वालों का आरोप है कि पैसेंजर को लेकर उनलोगों के साथ मारपीट की स्थिति पैदा की जाती है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अवैध टोटो को लेकर यूनियन नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पर धरना दिया गया था। जिसके बाद अवैध टोटो शोरूम पर दबिश दी गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दुर्गापूजा का समय है, बाजार में भीड़ हो रही है। लेकिन आटो और टोटो के बेतरतीब पार्किंग एवं बढ़ती संख्या से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है।
- প্রচারে বেরিয়ে মন্ত্রীকে তোপ আসানসোল উত্তরের বিজেপি প্রার্থীর
- ECL का नोटिस फाड़ एजेंट को जितेंद्र तिवारी की फटकार, नरेंद्र का पलटवार
- फिरोज खान एफके ने India Awake की ओर से विधानसभा चुनाव में शांति और लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील की
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल
- পশ্চিম বর্ধমান জেলার ৯ বিধানসভায় ৩ নতুন মুখ, পুরনো ৬ এ ভরসা মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের






