Asansol में ऑटो- टोटो चालकों में विवाद, तनाव
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल नगरनिगम के पास यात्री को लेकरऑटो और टोटो चालकों के बीच विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों ओर से टकराव की स्थित पैदा हो गई। फिर किसी तरह से मामला शांत हुआ।














आटो चालकों ने आरोप लगाया कि वह लोग सरकार को टैक्स का भुगतान करते हैं। उनके पास रूट परमिट है। बीमा से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस का भी भुगतान करना पड़ता है। वहीं शहर में दिन प्रतिदिन टोटो की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए न ही रूट न टैक्स न लाइसेंस लगता है। सभी अवैध रूप से रोक के बाद भी टोटो चला रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ गया है।वहीं टोटो वालों का आरोप है कि पैसेंजर को लेकर उनलोगों के साथ मारपीट की स्थिति पैदा की जाती है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अवैध टोटो को लेकर यूनियन नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पर धरना दिया गया था। जिसके बाद अवैध टोटो शोरूम पर दबिश दी गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दुर्गापूजा का समय है, बाजार में भीड़ हो रही है। लेकिन आटो और टोटो के बेतरतीब पार्किंग एवं बढ़ती संख्या से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है।
- आसनसोल में जिला भाजपा की पहल पर “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस मनाया गया
- सालानपुर के ब्रिज पर दो कोयला लदे डंपरों की टक्कर चालक और खलासी घायल
- स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी निगरानी बंगाल-झारखंड सीमा के चेकपोस्ट पर पुलिस की नाका तलाशी
- স্বাধীনতা দিবসকে সামনে রেখে কড়া নজরদারি বাংলা ঝাড়খণ্ড সীমান্তে চেকপোস্টে পুলিশের নাকা তল্লাশি
- সালানপুরের ব্রিজে দুই কয়লা বোঝাই ডাম্পারের সংঘর্ষ জখম চালক ও খালাসি









