ASANSOL-BURNPUR

JEE Advanced West Bengal Topper बने बर्नपुर के हर्षित

आल इंडिया में मिला 112 वां रैंक

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : जेईई एडवांस ( JEE Advanced West Bengal Topper ) में पश्चिम बंगाल का टॉपर आसनसोल के बर्नपुर निवासी हर्षित सिंह बने। उन्हें  इंजीनयिरंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस में देश में 112 वां रैंक हासिल हुआ है। उसकी इच्छा कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने की है। बेटे के प्रदर्शन से उसके माता-पिता में भी खुशी है।

टॉपर हर्षित सिंह माता-पिता के साथ

बर्नपुर निवासी हर्षित के पिता धनंजय कुमार सिंह एक व्यवसायी है एवं मां आरती सिंह गृहिणी है। वह दो भाइयों में छोटा है। उसने दसवीं की पढ़ाई बर्नपुर रिवर साइड पब्लिक स्कूल से की एवं करीब 97 फीसद अंक मिला। वहीं बारहवीं की पढ़ाई काशीनाथ लहड़ी विद्यालय से की, जिसमें 98 फीसद अंक मिला था। हर्षित ( JEE Advanced West Bengal Topper) ने बताया कि उसे कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छा है। उसने इस प्रदर्शन का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ स्कूल एवं कोचिंग के शिक्षकों को दिया।

माता-पिता ने कहा कि बेटे के प्रदर्शन से हमलोगों को काफी खुशी है। वह घर में प्रत्येक दिन आठ से दस घंटा तक पढ़ाई किया करता था। उसे बासकेट बाल खेलना पसंद है। इसके साथ ही खाली समय में संगीत सुनना पसंद करता है। दुर्गापुर फीटजी से उसने चार साल कोचिंग किया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *