ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

Raniganj में आयोजित हुई युवा संसद प्रतियोगिता

राजपुर नंदी हाई स्कूल प्रथम स्थान सियारसोल हाई स्कूल को दूसरा स्थान एवं बेनाली सीकेसिटी को तीसरा स्थान

बंगाल मिरर, रानीगंज: रानीगंज ब्लॉक के सियारसोल राज हाई स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता- 23 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रानीगंज एवं जमुरिया के 8 स्कूलों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच क्वीज, एक्सटेंपो, निबंध एवं संसदीय कार्य प्रणाली पर प्रतियोगिताएं हुई। यह प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए हर साल होती है लेकिन कोविड-19 कारण 2 सालों से प्रतियोगिताएं नहीं हुई थी। इसलिए बच्चों में इस साल काफी जागरूकता थी एवं इनके द्वारा काफी रुचि दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर परिषद सुब्रतो अधिकारी(शिक्षा) मेयर परिषद देवेंन्दू भगत (स्वास्थ्य) एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक तापस चटर्जी ने किया।

इन सम्मानित व्यक्तियों को उत्तरीय एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न जगहों से आए निर्णायक मंडली को भी सम्मानित किया गया। सभी बच्चों एवं शिक्षकों के लिए टिफिन एवं लंच की व्यवस्था की गई थी। पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति के सदस्यों ने भी पूर्ण रुप से सहयोग दिया। संगठन की ओर से कार्यक्रम का दायित्व शिक्षक सजल कुमार मंडल को दिया गया था। उनके साथ संगठन के जिला सचिव मुकेश झा, रंजीत बिंद, जाहिद हुसैन, राजेश नोनिया, अमित घोषाल, श्यामा प्रसाद तिवारी, शूभ प्रकाश राय, राम कुमार पासवान, संजीव मंडल, इंदु रेखा समादार ने मुख्य रूप से अपनी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक- शिक्षिका एवं प्रधानाध्यापक भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में राजपुर नंदी हाई स्कूल प्रथम स्थान सियारसोल हाई स्कूल को दूसरा स्थान एवं बेनाली सीकेसिटी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। यहां के विजेता जिलास्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे जोकि आसनसोल सेंट मैरी गोरेटी हाई स्कूल में 27 सितंबर को होने जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव मुखर्जी प्रतियोगिता के बीच में आये और आयोजन पर संतोष जताया एवं संगठन के सदस्यों एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक चटर्जी को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *